सहकारिता मंत्री ने उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा की

अन्य खबरे , 397

सहकारिता मंत्री ने आवंटित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में तथा उच्च गुणवत्ता के साथ कराये जाने के निर्देश दिए
लखनऊ: 07 जून, 2022

उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे0पी0 राठौर द्वारा उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सहकारिता मंत्री ने आवंटित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में तथा उच्च गुणवत्ता के साथ कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रखण्ड के अंतर्गत कोई समस्या आती है तो उसका समाधान कराया जाय तथा इससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए। प्रत्येक परियोजनाओं के कार्य प्रगति की स्टेपवाइज फोटोग्राफ अपलोड करने के निर्देश सहकारिता मंत्री ने दिए तथा कहा कि परियोजनाओं की समीक्षा नियमित तौर पर की जाए।
समीक्षा बैठक में श्री राठौर ने निर्देश दिया कि 05 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का मूल्यांकन थर्ड पार्टी से अवश्य कराया जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि 01 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों में पंजीकृत श्रमिकों से ही कार्य कराया जाए, जिससे श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से श्रमिकों को यथासंभव लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को समयान्तर्गत पूर्ण कराने के लिए सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए, इससे परियोजना लागत में वृद्धि नहीं होगी तथा पारदर्शिता भी बनी रहेगी। श्री राठौर द्वारा सभी परियोजनाओं पर शत-प्रतिशत ई0एम0बी0 एवं ई-बिल को लागू किये जाने के निर्देश समस्त प्रखण्ड प्रभारियों को दिए गए।
बैठक में प्रबंध, निदेशक उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 श्री धीरेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था के 35 प्रखण्डों के माध्यम से 32 विभागों के निर्माण कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। संस्था द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में रुपये 565 करोड़ के कार्य सम्पादित कराये गये तथा रु0 26.06 करोड़ का लाभ अर्जित किया गया।
बैठक में प्रमुख सचिव सहकारिता श्री बी0एल0 मीणा, समस्त प्रखण्ड प्रभारी तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top