*मण्डलायुक्त ने राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण*
जनपत की खबर Jun 07, 2022 at 06:50 PM , 750*रसायन विज्ञान के अभिनव प्रयोगों द्वारा प्रभावी शिक्षण के महत्वपूर्ण पहलूओं पर चर्चा*
*शिक्षा की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए प्₹प्रयोगात्मक कार्य को लिखित कार्य से जोड़कर प्रभावी शिक्षण कराने पर बल दिया*
*कल से ही विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की टीम तैयार कर उन्हें गूगल मीट के माध्यम से 15 दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिए जाने का निर्देश- मंडलायुक्त*
लखनऊ: 07 जून 2022(सूचना विभाग), शिक्षा में गुणवत्ता सुधार तथा बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त लखनऊ ने राजकीय जुबिली इण्टर कालेज, लखनऊ में छात्रों और विज्ञान वर्ग के शिक्षकों के साथ रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में रसायन विज्ञान के अभिनव प्रयोगों द्वारा प्रभावी शिक्षण के महत्वपूर्ण पहलूओं पर चर्चा की। छात्रों से रसायन विज्ञान के प्रयोगों के सम्बन्ध में प्रयोगात्मक विषय वस्तु पर भी विचार विमर्श किया गया। छात्रों ने मण्डलायुक्त के सम्मुख प्रयोग कर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त ने छात्रों से विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं की क्रिया विधि, बन्धों के वियोजन एवं नवीन बन्ध निर्माण के लिए उत्तरदायी विभिन्न प्रकार की ऊर्जा के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। शिक्षा की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए प्रयोगात्मक कार्य को लिखित कार्य से जोड़ कर प्रभावी शिक्षण कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आपका मानना था कि उत्कृष्ट शिक्षक ही शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। नवाचार विज्ञान शिक्षकों के प्रशिक्षण की समय-समय पर नितान्त आवश्यकता होती है। मण्डलायुक्त ने कहा कि कल से ही विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की टीम तैयार कर उन्हें गूगल मीट के माध्यम से 15 दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिये जाने के निर्देश दिए।
संयुक्त संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि मंडलायुक्त के दिशा निर्देशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन करते हुए विज्ञान शिक्षकों को चिन्हित कर लिया गया है और शीघ्र ही गूगल मीट के माध्यम से प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा।
निरीक्षण के समय श्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी संयुक्त शिक्षा निदेशक, डा० अमर कान्त सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ, श्रीमती पूनम शाही सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ, श्रीमती रीता सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ एवं श्रीमती कीर्ति चौरसिया प्रवक्ता रसायन विज्ञान तथा श्वेता श्रीवास्तव प्रवक्ता, रसायन विज्ञान उपस्थित थे।































Comments