ए0के0शर्मा ने हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बजरंगबली मंदिर में किया दर्शन व पूजन

जनपत की खबर , 466

लखनऊ।

ए0के0शर्मा ने जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर एवं दारुलसफा विधायक निवास स्थित बजरंगबली मंदिर में किया दर्शन व पूजन

प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा सभी के कल्याण की कामना की

 मंत्री ने आयोजित भंडारे में भक्तों व श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण,अखंड श्री राम नाम संकीर्तन में लिया प्रतिभाग

 धार्मिक कार्यों के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द,श्रद्धा व एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है

 भारत की सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 

 प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को आज हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में तथा दारुलसफा, विधायक निवास स्थित बजरंगबली मंदिर में जाकर दर्शन एवं पूजन किया तथा इस दौरान प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।साथ ही सभी के कल्याण की कामना की।
        ए0के0शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तजनों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और दारुलशफा स्थित श्री हनुमान मंदिर में हो रहे अखंड श्री राम नाम संकीर्तन में भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ श्री राम नाम धुन का गायन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा, प्रेम, हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे समाज में शांति आती है और इससे देश व प्रदेश  तरक्की करता है। उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top