*आईटीआई लखनऊ में आयोजित शिशिक्षु मेले में 50 अभ्यर्थियों का हुआ चयन*
जनपत की खबर May 30, 2022 at 05:15 PM , 35930 मई 2022 लखनऊ।
कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज, लखनऊ के द्वारा विभिन्न व्यवसायों से आई0टी0आई0 उत्तीर्ण, डिप्लोमाधारक, तथा हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट पास एवं स्नातक कर चुके प्रशिक्षार्थियों के लिए कुल 9 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। शिशिक्षु मेले का उद्घाटन श्री आर0 एन0 त्रिपाठी, नोडल प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया।
प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि शिशिक्षु मेले में लगभग 225 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें कम्पनियों द्वारा सात्क्षात्कार के उपरान्त 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया तथा चयनित अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य जी द्वारा बधाई दी तथा चयन से वंचित रह गये अभ्यर्थियों को आगामी माह के शिशिक्षु मेले में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
शिशिक्षु मेले को सफल बनाने के लिए श्री एस0 पी0 निगम, कार्यदेशक, श्री निर्भय कुमार, कार्यदेशक एवं शिशिक्षुओं का विशेष योगदान रहा।































Comments