यूपी विधानसभा में शुरू हुई नई परंपरा
हेडलाइंस May 30, 2022 at 03:50 PM , 348लखनऊ।
यूपी विधानसभा में शुरू हुई नई परंपरा
सदस्यों के जन्मदिन पर बधाई देने का शुरू हुआ सिलसिला
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद को सदन में दी गई बधाई
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी मंत्री दानिश आज़ाद को बधाई
मेज़ थपथपा के विधायकों ने भी दानिश आज़ाद को दी बधाई
कई मंत्रियों ने सोमवार को सदन में दानिश आजाद को दी मुबारकबाद
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने आज पुनः विधानसभा सत्र के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से निर्वाचन क्षेत्र जखनिया, जनपद जौनपुर से विधायक श्री बेदी व उत्तर प्रदेश मंत्रीपरिषद् में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री, श्री दानिश आजाद अंसारी को जन्मदिन की बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में शुरू की गई इस परंपरा के क्रम में आज श्री बेदी व श्री दानिश आजाद अंसारी का जन्म दिन है। जिस पर सदन में उपस्थित सभी माननीय सदस्यों ने सीट थपथपा कर अपने आपको मा0 अध्यक्ष से संबद्ध किया।




























Comments