*सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार लखनऊ का औचक निरीक्षण किया*
अन्य खबरे May 28, 2022 at 07:28 PM , 300लखनऊ: 28 मई 2022 (सूचना विभाग), श्रीमती फरहा जमील, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा आज जिला कारागार लखनऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री आशीष तिवारी, अधीक्षक जिला कारागार लखनऊ उपस्थित थे, उनके सहयोग से जिला कारागार, लखनऊ के पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया। कारागार निरीक्षण का उद्देश्य वास्तव में यह जानना था कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र बन्दियों को न्याय सुलभ कराने हेतु सार्थक कार्यवाही हो रही है तथा कारागार के प्रशासन की गुणवत्ता में सुधार है।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार लखनऊ में स्थित महिला बैरिकों रहने का स्थान देखा गया, शौचालय और स्नानागार का निरीक्षण किया गया पुरुष बन्दियों के बैरकों का निरीक्षण किया गया। पाकशाला का निरीक्षण किया गया। पाकशाला की सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता देखी गयी। सफाई व हाइजीन तथा पेयजल की व्यवस्था की जांच की गयी। देखा गया कि साप्ताहिक मीनू पाकशाला में अंकित है कि नहीं। उन्होंने बन्दियों से ज्ञात किया गया कि उनके मुकदमों की क्या स्थिति है तथा उन्हें किस प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता है। महिला बन्दियों के साथ निरूद्ध बन्दियों के बच्चों के पास वस्त्र, खेलकूद, मनोरंजन तथा शिक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया, जो बन्दी श्रम पर लगाये गये हैं, उनका भुगतान आदि किये जाने की क्या व्यवस्था है। उपरोक्त निरीक्षण जिला कारागार, लखनऊ के अधीक्षक एवं कारागार प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। निरीक्षण निरन्तर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा आगे भी किया जाता रहेगा।



























Comments