*रविवार को विशेष लोक अदालत*

अन्य खबरे , 332

*मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के माध्यम से वादों का निस्तारण कराये वादी*

लखनऊः 28  मई 2022 (सूचना विभाग),  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री फरहा जमील ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के निर्देषों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विशेष लोक अदालतों का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जाता है। इसी क्रम में माननीय कार्यपालक अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में कल 29 मई 2022 (रविवार) को मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के वादों (Execution of Arbitration Matters) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा हैं।
        जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि श्री राम मनोहर नरायण मिश्रा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में जनपद न्यायालय लखनऊ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। इस विशेष लोक अदालत में जनपद के समस्त अपर जनपद न्यायाधीषगण द्वारा मध्यस्थता (आरबीट्रेशन)  के निष्पादन वादों (Execution of Arbitration Matters) का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वादकारीगण जिनके उपरोक्त प्रकृति के बाद किसी न्यायालय में विचाराधीन हो, वह अपने वादों का निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित न्यायालय से सम्पर्क कर वादों का निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठा सकते है।

Related Articles

Comments

Back to Top