बीटेक, बीफार्मा और बीएचएमसीटी का परीक्षा परिणाम घोषित

जनपत की खबर , 401

लखनऊ।

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 के विषम सेमेस्टर परीक्षा के बीटेक, बीफार्मा और बीएचएमसीटी के प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह परीक्षा 22 मार्च से छह अप्रैल के बीच संपन्न हुई थी। माननीय कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र का प्रयास है कि समय से परीक्षा होने के साथ ही परिणाम भी जल्द घोषित किया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top