‘मिशन शक्ति‘‘ फेज-4 के अन्तर्गत महिला समस्या निराकरण दिवस का आयोजन

जनपत की खबर , 551

लखनऊ: 27 मई 2022 (सूचना विभाग),     प्रभारी नगर मैजिस्ट्रेट/
सह-नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति
लखनऊ श्रीमती प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया कि मा0 मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश की विशेष कल्याणकारी योजना ‘‘मिशन शक्ति‘‘ फेज-4 के अन्तर्गत जनपद लखनऊ में जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को पूर्वान्ह् 11.00 बजे से अपरान्ह् 01.00 बजे तक महिला समस्या निराकरण दिवस का आयोजन किया जाता है।  उक्त के अन्तर्गत ही आज दिनॉंक 27 मई, 2022 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ‘‘महिला समस्या निराकरण दिवस‘‘ का आयोजन कलेक्टेªट, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।  जिसमें आज कुल 12 शिकायती प्रार्थना-पत्र निस्तारण हेतु प्राप्त हुए। 
     महिला समस्या निराकरण दिवस द्वारा जिला प्रशासन के प्रयास से  शिकायतकर्ता श्रीमती नगीना देवी एवं श्रीमती फूलमती सोनकर के शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत आवॅंटित भवनों पर त्वरित कब्जा दिलाया गया, जिनके प्रकरण विगत 10 माह से लम्बित थे।  आवास पर कब्जा मिलने की खुशी में महिला लाभार्थियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आभार जताया गया।  
       इसके अतिरिक्त महिला समस्या निराकरण दिवस के दौरान ही चरित्र प्रमाण-पत्र के लिए प्रस्तुत आवेदन-पत्रों का त्वरित एवं तत्काल निस्तारण कराते हुए सुश्री बेबी सैनी पत्नी स्व0 अमर बहादुर सिंह, श्रीमती नेहा सिंह, श्रीमती नीलम यादव, सुश्री कंचन सिंह के चरित्र प्रमाण-पत्र निर्गत कराये गये।   महिला समस्या निराकरण दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से श्रीमती अजरा बानो पत्नी श्री नसीरूद्दीन की निराश्रित पेंशन सम्बन्धी शिकायत एवं श्रीमती कुन्ता सक्सेना के विधवा पेंशन सम्बन्धी प्रकरण की स्वीकृति के साथ सम्यक निस्तारण किया गया। 
    महिला समस्या निराकरण दिवस के दौरान शेष लम्बित संदर्भो के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करते हुए तथ्यात्मक आख्यायें तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top