कुछ जिलों में हो सकती है भारी बारिश
जनपत की खबर May 25, 2022 at 09:18 AM , 356लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी राजधानी लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।
को भी राजधानी लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।
अलग-अलग जिलों में 30 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रह सकता है। इस बीच 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान प्रदेश के पूर्वी सहित दूसरे हिस्से में मौसम साफ होने की संभावना है। राज्य में आंधी और बारिश की वजह से तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री गिर गया है। 27 मई के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है
लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 66 दर्ज किया गया है।
वहीं कानपुर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां मौसम प्रयागराज की तरह ही रहने वाला है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 54 है। मेरठ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 92 दर्ज किया गया है।
अयोध्या में अधिकतम तापमान 40।9 और न्यूनतम तापमान 32।8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक 35 दर्ज किया गया है और ‘अच्छा’ श्रेणी में है।































Comments