राजस्व राजमंत्री श्री अनूप प्रधान ने सरोजनी नगर तहसील का किया औचक निरीक्षणट
जनपत की खबर May 23, 2022 at 08:02 PM , 448लखनऊ: 23 मई, 2022
प्रदेश के राजस्व राजमंत्री श्री अनूप प्रधान ने आज लखनऊ में सरोजनी नगर तहसील का औचक निरीक्षण किया तथा वहाँ पर उपस्थित किसानों से उनकी समस्याएं जानी। तहसील परिसर में वकीलों ने भी अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। श्री अनूप प्रधान ने तहसील के सभी पटलों का गहनता से निरीक्षण करने के उपरान्त जनता से सम्बन्धित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिये।































Comments