*अखिलेश जी क्या एक बार फिर आजमगढ़ की जनता को ठगने की तैयारी में हैं?? : नन्दी*
हेडलाइंस May 18, 2022 at 03:05 PM , 389*औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला*
*अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे को लेकर उठाए सवाल*
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे को लेकर बड़ा हमला बोला है मंत्री नंदी ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि "अखिलेश जी क्या एक बार फिर आजमगढ़ की जनता को ठगने की तैयारी में हैं??".
अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे को लेकर किए गए ट्वीट में मंत्री नन्दी ने लिखा है कि - पहले अखिलेश जी ने आजमगढ़ के लोगों से वोट लेकर उन्हें ठगने का काम किया और फिर बीच कार्यकाल में इस्तीफ़ा देकर जनादेश को धोखा दिया!
पूरे कार्यकाल के दौरान आजमगढ़ में सपा के जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं की दुःखद मृत्यु हुई, शोक प्रकट करने उनके घर जाना तो दूर कभी संवेदना के दो शब्द भी नहीं कहे!
लेकिन जब उपचुनाव सामने है तो शोक-संवेदना और शादी-विवाह के बहाने शामिल होने पहुँच रहे हैं! आजमगढ़ की सम्मानित जनता इस मौकापरस्ती को देख और समझ रही है!
अखिलेश जी क्या एक बार फिर आजमगढ़ की जनता को ठगने की तैयारी में हैं??
आजमगढ़ की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही और अब दोबारा आपको मौका देने वाली नहीं हैं!





























Comments