उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक सरोजनीनगर में आयोजित

अन्य खबरे , 311

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा आगामी 7 जून को सरोजनीनगर में आयोजित होने वाले विशाल व्यापारी अधिकार सम्मान सम्मेलन की तैयारी को लेकर संगठन द्वारा रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के निर्देशन में सरोजनीनगर के एसएस प्लाजा शमशेर पुरम, गौरी स्थित संगठन के विधानसभा कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने की। बैठक में बिजनौर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार सिन्हा, महामंत्री उमेश जयसवाल, शेखर, रमन गुप्ता, खलील अहमद, बिजनौर चौराहा अध्यक्ष ध्रुव यादव, महामंत्री अवनीश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष बबीता त्रिपाठी, सरोजनीनगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव बब्बू, महामंत्री व जिला उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, गौरी बाजार अध्यक्ष विजय सिंह यादव, महामंत्री विशाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अंबुज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह, विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री देवेंद्र ओहरी, दिलीप द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार व संरक्षक सुरेश रावत सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जून को होने वाले व्यापारी सम्मेलन में सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। जिससे कि उनका समाधान किया जा सके। बैठक में संकल्प लिया गया कि आगामी व्यापार सम्मेलन में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व व्यापारी जरूर शामिल होंगे। इस मौके पर भोले सिंह चौहान को अमौसी बाजार आदर्श व्यापार मंडल का प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही उन्हें संगठन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

Related Articles

Comments

Back to Top