साइबर जालसाजों ने तीन के खाते से उड़ाए दो लाख से अधिक

अन्य खबरे , 445

लखनऊ, साइबर जालसाजों ने तीन लोगों के बैंक खाते से दो लाख से अधिक रुपये उड़ा दिए। बीबीडी इलाके में गोयल हाइट्स में रहने वाली पुष्पा देवी की बेटी नेहा एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। जालसाज ने एटीएम में ही नेहा का धोखे से कार्ड बदल दिया और खाते से 36 हजार रुपये उड़ा दिए। चौक के विक्टोरिया स्ट्रीट में रहने वाले सुलतान तकी के क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग कर जालसाजों ने खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए।वहीं, जानकीपुरम पिंक सिटी में रहने वाले अंजनी शुक्ला को जालसाज ने फोन किया। बातों में फंसाकर मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजकर स्कैन करा लिया। इसके बाद खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। तीनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और साइबर क्राइम सेल जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top