मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भारत रत्न बाबा भीमराव आम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

जनपत की खबर , 308

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज जनपद मथुरा में भारत रत्न बाबा भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया। उन्होंने भीमराव आम्बेडकर जी  के द्वारा सामाजिक समानता, समरसता, दलित उत्थान, महिला अधिकार, सबको शिक्षा का अधिकार, संविधान के निर्माण के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बाबा भीमराव आम्बेडकर जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने व पंचतीर्थ स्थापित किए जाने पर आमजन ने  प्रधानमंत्री  जी की प्रशंसा की।

Related Articles

Comments

Back to Top