विशेष शिक्षक एसोसिएशन की कोर कमेटी की आपातकालीन बैठक आहूत की गयी
अन्य खबरे Apr 03, 2022 at 07:18 PM , 593लखनऊ। उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक एसोसिएशन की कोर कमेटी की आपातकालीन बैठक जनपद- लखनऊ में आहूत की गयी जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष अनुज कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को शिक्षित/प्रशिक्षित करने वाले विशेष शिक्षकों का विभाग द्वारा निरन्तर किये जा रहे शोषण पर चर्चा हुई तथा दिनांक 22-03-2022 को राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, उ० प्र० द्वारा समस्त जनपदों में आदेश प्रेषित कर निर्देशित किया गया कि दिनांक 01-04-2022 से विशेष शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन सेल्फी के माध्यम से समर्थ ऐप पर की जायेगी, जबकि अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, उ० प्र० शासन के शासनादेश संख्या-2026/68-5 2019 दिनाके 22 जनवरी 2020 के विन्दु-11 के उपविन्दु 1 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक विशेष शिक्षक को एन्ड्राइड फोन उपलब्ध कराने के पश्चात ही समर्थ एप का क्रियान्वयन किया जायेगा परन्तु अद्यावधि तक न ही फोन उपलब्ध कराया गया और न ही रिचार्ज । विगत 2 शैक्षिक सत्रों से विशेष शिक्षकों के मानदेश में 10% की बढ़ोत्तरी की गयी, जिसे भारत सरकार द्वारा अनुमोदित भी किया जा चुका है परन्तु विभागीय प्राधिकारियों ने बढ़े हुए मानदेय का भुगतान नहीं किया। एसोसिएशन द्वारा अनेकों बार धरना प्रदर्शन / वार्ताओं, बैठकों व पत्राचार के माध्यम से परियोजना / शासन को अपना सँगपत्र देकर समस्याओं के निस्तारणार्थ निवेदन किया गया परन्तु अभी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया है। अध्यक्ष अनुज कुमार शुक्ला नें बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक समस्त समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है तथा मोबाईल फोन व रिचार्ज उपलब्ध नहीं कराया जाता तब तक समर्थ ऐप पर उपस्थिति नहीं दी जायेगी व समस्त समस्याओं के निस्तारणार्थ शीघ्र ही एसोसिएशन द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अपने सहयोगी संगठनों के साथ बड़ा आन्दोलन किया जायेगा ।



























Comments