नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी साफ सफाई व्यवस्था व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का निरीक्षण किया
अन्य खबरे Apr 02, 2022 at 07:35 PM , 370लखनऊ।
नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा प्रातः कालीन साफ सफाई व्यवस्था व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में सर्वप्रथम जोन-1 महात्मा गांधी मुख्य मार्ग तथा रिवर बैंक कॉलोनी मे झाड़ू नहीं लगी पाई गयी व जगह-जगह कूड़े के ढेर मौजूद पाए गए जिस पर नगर आयुक्त महोदय ने रोष प्रकट किया तथा क्षेत्र के संबंधित सफाई इंस्पेक्टर श्री राजेश का 15 दिन का वेतन कटौती हेतु आदेश दिया गया व कारदायी संस्था राष्ट्रीय बाल्मीकि कल्याण समिति पर ₹100000 का अर्थदंड लगाते हुए इनका कार्यादेश समाप्त करने के निर्देश गये ।
इसी क्रम में जोन-1 के हजरतगंज वार्ड के अंतर्गत बीरबल साहनी मार्ग स्थित स्टेट बैंक एवं बंधा रोड का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण में बीरबल साहनी मार्ग पर झाड़ू नहीं लगी पाई गयी तथा जगह-जगह कूड़ा डम्प पाया गया जिस पर सफाई सुपरवाइजर श्री संजीव कुमार का 15 दिन का वेतन कटौती व सफाई इंस्पेक्टर श्री संजीव का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सभी सुपरवाइजर को 2 दिन के अंदर मानक के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहां गया। मानक के अनुरूप सफाई न पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।



























Comments