योगी सरकार का फरमान,महिलाओं से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी
जनपत की खबर Apr 02, 2022 at 09:39 AM , 365लखनऊ।
महिलाओं के सम्मान में नही आने चाहिए कोई कमी-योगी सरकार
नवरात्रि के पहले दिन एंटी रोमियो टीम ने किया मंदिरों वही स्कूल कॉलेजों का भ्रमण
एंटी रोमियो को लेकर फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड पर,जगह जगह की जा रही है चेकिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 24 एन्टी रोमियो टीमों का किया गठन,मंदिरों के बाहर टीम कर रही है भ्रमण
गठित टीमो द्वारा स्कूलों, कॉलेजों,कोचिंग सेन्टरों व बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रखी जा रही है सतत निगरानी
महिला पुलिसकर्मी भी सादा वर्दी में लगाये गए है ताकि शोहदों को दबोच सके
टूण्डला क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा नगर में सभी कॉलेज,कोचिंग सेंटरों व मंदिरों में जाकर जागरूक किया
24 एन्टी रोमियों टीम में महिला पुलिस कर्मियों की भी की है तैनाती
स्कूल,कॉलेजों व कोचिंग सेन्टरों के आसपास बेवजह घूमने वाले मनचलों व शौहदों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा - सीओ टूण्डला
जनपद पुलिस बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए है कटिबद्ध--सीओ टूण्डला
महिलाओं के साथ किसी भी तरह की ओछी हरकत बर्दास्त नही की जाएगी-अभिषेक श्रीवास्तव
वीओ--वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आशीष तिवारी के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं अपराधियों के प्रति कठोर अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं,बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों पर रोकथाम लगाने एवं महिलाओं,बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर गठित 24 एन्टीरोमियों टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पडने वाले स्कूलों, कोचिंग सेन्टरों, कॉलेजों, बाजारों, शॉपिंग मॉल व भीड भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों व शौहदों द्वारा छेडछाड व महिला उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है साथ ही महिला अपराधों एवं एंटीरोमियो के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए महिला हैल्पलाइन-1090, यूपी-112, महिलाओं के सुरक्षा सम्बन्धी अधिकारों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) का सम्भल कर उपयोग करने सम्बन्धी जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है
गठित एन्टी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग कर शोहदों एवं बेवजह घूम रहे लोगों को चिह्नित कर चेतावनी दी जा रही है।































Comments