नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों की असामयिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की
जनपत की खबर Mar 30, 2022 at 09:10 PM , 400मृत कर्मियों के परिवार को दिया गया 20-20 लाख रूपये का मुआवजा
सम्बंधित कम्पनी के विरूद्ध नियमों एवं सुरक्षा की अनदेखी करने पर एफआईआर दर्ज करायी गयी
लखनऊ: 30 मार्च, 2022
प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा ने लखनऊ एवं रायबरेली जनपद में सीवर सफाई के दौरान 04 सफाई कार्मिकों की असामयिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि संज्ञान में आया है कि सफाई कार्मिकों द्वारा बिना किसी सुरक्षा उपकरण की सहायता लिये सीवर सफाई की जा रही थी, जिससे यह हृदय विदारक घटना घटी और जनहानि हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सम्बंधित कम्पनी के विरूद्ध नियमों एवं सुरक्षा की अनदेखी करने पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है तथा मृत कार्मिकों के परिवार वालों को 20-20 लाख रूपये के मुआवजा राशि का भुगतान भी किया गया।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि महाप्रबंधक, जलकल लखनऊ द्वारा सूचित किया गया है कि जोन-6 अंतर्गत अम्बरगंज गुलाब नगर माबिया मस्जिद के निकट सीवर/गहरे सफाई का कार्य हेतु अधिकृत कंपनी मे. स्वेज इंडिया प्रा.लिमि. द्वारा तीन कर्मियों को लगाया गया था। उक्त कार्य के दौरान मैनहोल के अंदर उतरने पर तीन कर्मी अचेत हो गये जिसमें एक व्यक्ति श्री कैलाश को बाहर निकाल कर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अन्य दो अचेत व्यक्तियों क्रमशः श्री करण पुत्र रामवीर, निवासी उन्नाव तथा पूरन पुत्र मैकू, निवासी थाना तालकटोरा को भी बाहर निकाल कर ट्रॉमा सेंटर में पहुँचाया गया जहाँ उक्त दोनो को मृत घोषित कर दिया गया।
उक्त दोनो मृत कर्मी मे. स्वेज इंडिया प्रा.लिमि. के अधीन कार्य कर रहे थे। कार्मिकों द्वारा किसी सुरक्षा उपकरण की सहायता लिए बिना सीवर में उतरने की जानकारी प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में संबंधित कंपनी के विरुद्ध नियमो व सुरक्षा की अनदेखी करने पर एफआईआर दर्ज की गई। तथा मृत कार्मिकों के परिवार को 20-20 लाख रूपए का मुआवजा भी दिया गया।
इसी प्रकार रायबरेली सीवर योजना के तहत सीवर सफाई का कार्य अनुबंधित फर्म मेसर्स घारपूरे इंजी0 एण्ड कान्स्ट्रक्शन प्रा0लि0 द्वारा सफाई कार्मिकों कराया जा रहा था। सफाई कर्मी योगेश के मेन होल में बिना सुरक्षा उपकरण के उतरने तथा साथ में सुपरवाइजर संजीव नागर द्वारा भी मेन होल में उतरने पर दोनों जहरीली गैस की चपेट में आ गये और दम घुटने के कारण बेहोशी हालात में जिला अस्पताल के उपचार के दौरान ही मृत्यु हो गयी।































Comments