गेहूॅ खरीद हेतु पर्याप्त क्रय केन्द्रों की स्थापना की जाए

जनपत की खबर , 357

क्रय केन्द्रों पर किसानों हेतु पानी पीने एवं बैठने आदि की सुविधाएं उपलब्ध रखी जाए।


लखनऊ।
प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में एक बैठक की गई।  मंत्री ने बैठक के दौरान निर्देश  दिए कि गेहूॅ खरीद हेतु पर्याप्त क्रय केन्द्रों की स्थापना की जाए तथा क्रय केन्द्रों को इस प्रकार खोला जाए कि वे समानुपातिक रूप से किसानों के लिए सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हो और किसानों को गेहूॅ विक्रय हेतु अधिक दूरी न तय करनी पड़े और ऐसा न हो कि एक ही स्थान पर कई केन्द्र न स्थापित हो जाए और कुछ स्थलों पर कोई केन्द्र न रहें। 
राज्य मंत्री ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानों हेतु पानी पीने एवं बैठने आदि की सुविधाएं उपलब्ध रखी जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादन से छूटे हुये पात्र लोगों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड नियमानुसार निर्गत कर दिये जाए। इसी प्रकार जो यूनिटें राशन कार्डों में जोड़ने हेतु अवशेष हैं उन्हें भी नियमानुसार जोड़ दिया जाए। 
श्री शर्मा ने कहा कि सम्बद्ध उचित दर दुकानों का व्यवस्थापन शीघ्र किया जाए। निलम्बित उचित दर दुकानों पर निर्णय तथा रिक्त उचित दर दुकानों पर नियुक्तियॉ अभियान चलाकर पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उचित दर दुकानों की नियुक्ति में प्राथमिकता प्रदान करने के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये इस समूहों को उचित दर दुकानों का आवंटन सुनिश्चित किया जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुओं का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। 

बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य, खाद्यायुक्त तथा खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिवगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top