प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। प्रयागराज-लखनऊ फ्लाइट का संचालन हो रहा शुरू
जनपत की खबर Mar 27, 2022 at 10:10 AM , 347लखनऊ। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब प्रयागराज-लखनऊ फ्लाइट का संचालन शुरू हो रहा है। रविवार से यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी। इसका संचालन निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा किया जा रहा है। प्रयागराज से यह फ्लाइट शाम 4.25 बजे रवाना होगी जो शाम 5.10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। यानी 45 मिनट में लखनऊ पहुंच सकेंगे। इसी तरह यह फ्लाइट लखनऊ से सुबह 7.40 बजे चलेगी और प्रयागराज 8.45 बजे पहुंचेगी। तीन वर्ष के अंतराल के बाद इस फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू हो रहा है।
जानकारी हो कि प्रयागराज से चलने वाले सभी फ्लाइट का समय 27 मार्च से बदल जाएगा। नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा समर शेड्यूल लागू किए जाने वाली करीब सभी फ्लाइट का समय बदल जाएगा। कई माह से निरस्त चल रही कोलकाता फ्लाइट के पुन: संचालन की तिथि समर शेड्यूल में नहीं है।
एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, अब दिल्ली के लिए प्रयागराज से संचालित होने वाली फ्लाइट शाम के बजाय दोपहर में ही चलेगी। हालांकि दिल्ली के लिए इंडियन एयरलाइन्स और इंडिगो की उड़ान शाम को ही उपलब्ध रहेगी।
इसी क्रम में मुंबई की उड़ान दोपहर 1.40 के बजाए 2.30 बजे, बंगलुरू की उड़ान सुबह 11:30 की जगह दिन में 3.30 बजे जाएगी। प्रयागराज से इंदौर के लिए फ्लाइट दिन में 12.10 बजे के स्थान पर अब 10.15 बजे ही मिलेगी। भोपाल की फ्लाइट दोपहर 2.50 बजे के स्थान पर 11.40 बजे यहां से उड़ान भरेगी। इंडियन एयरलाइन्स की बिलासपुर फ्लाइट के समय में बदलाव नहीं किया गया है।
लखनऊ।
ADR की रिपोर्ट-
प्रदेश सरकार के एडीआर इलेक्शन वॉच ने 53 में से 45 मंत्रियों के हलफनामे का विश्लेषण जारी किया।
मंत्रिमंडल के 22 मंत्रियों पर दाग।
39 करोड़पति।
36 मंत्री डिग्री धारी।
9 की शैक्षिक योग्यता 12वीं तक।
लखनऊ।
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट।
LDA ने सिटी डेवलपमेंट प्लान भी अनुमोदन के लिए शासन को भेजा।
6 एकड़ में बनेगा नया एयरपोर्ट।
30 वर्षों को ध्यान में रख प्रोजेक्ट प्लान में किए शामिल।
शासन के अनुमोदन के बाद संबंधित विभाग तैयार कराएंगे प्रोजेक्ट की डीपीआर।
मौजूदा चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे का माल आवागमन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
एक अप्रैल से टोल टैक्स में वृद्धि
हल्के वाहनों पर 10/- व कमर्शियल वाहनों पर 65/-रुपये
*लखनऊ विश्वविद्यालय करेगा मंत्री बने अपने पूर्व छात्रों का अभिनंदन*
25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार में बने हुए मंत्रियों में लखनऊ विश्वविद्यालय के 5 पूर्व छात्र भी सम्मिलित हैं। पूर्व छात्रों में माननीय बृजेश पाठक को उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अतिरिक्त माननीय मंत्री गणों में श्री सुरेश खन्ना जी, श्री दयाशंकर सिंह जी, श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी और श्री दानिश आजाद अंसारी जी सम्मिलित हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों के इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस करता है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने अपने इन पूर्व छात्रों को उनका अभिनंदन करने के लिए पत्र प्रेषित कर दिया है। जैसे ही इसकी तिथि निश्चित होती है वैसे ही विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों का अभिनंदन करेगा।
-गोरखपुर से वाराणसी की 78 सीटों फ्लाइट मात्र 20 से 25 मिनट का सफ़र तय कर पहुँचेयागी वाराणसी...































Comments