अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक प्रकाश चंद्र तिवारी की मौत
जनपत की खबर Mar 20, 2022 at 12:57 PM , 762लखनऊ। होली के मौके पर वाहनों की तेज रफ्तार ने तीन परिवारों को जिंदगी भर का दंश दे दिया। अलग-अलग क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह सड़क हादसे बंथरा, फैजाबाद रोड, लोहिया पथ पर हुए हैं। बंथरा बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत में औराव गांव के रहने वाले 30 वर्षीय राजकिशोर की मौत हो गई। जबकि लाला खेड़ा के रहने वाले प्रिंस और उनके एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, राजकिशोर दोपहर में होली का सामान खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। विक्रम हास्पिटल के सामने तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में राजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रिंस के अलावा एक अन्य व्यक्ति घायल हाे गया। राजकिशोर के परिवार में उनकी पत्नी देशरानी और एक बेटा है।बाराबंकी के रामनगर के रहने वाले 52 वर्षीय सत्तन गुरुवार दोपहर फैजाबाद रोड पर चिनहट में सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सत्तन को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अन्य हादसा लोहिया पथ पर भी हुआ। जहांं अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय शिक्षक प्रकाश चंद्र तिवारी की मौत हो गई।इंस्पेक्टर गौतमपल्ली के मुताबिक, प्रकाश चंद्र तिवारी एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। वह आलमबाग दामोदरनगर में रहते थे। किसी काम से वह गोमतीनगर जा रहे थे। इस बीच जियामऊ मोड़ पर आटो से उतरकर वह सड़क पार कर रहे थे तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रकाश चंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कपड़ों की तलाशी में मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी गई। परिवार में पत्नी रेनू और एक बेटा है।































Comments