होली उत्सव समिति की भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम योगी
अन्य खबरे Mar 19, 2022 at 10:16 AM , 498गोरखपुर।
होली उत्सव समिति की भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम योगी।होली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान।यूपी की जनता ने राष्ट्रवाद सुशासन के लिए भाजपा को चुना।प्रचंड जीत से बढ़ा होली का उत्साह और उमंग।आज़ादी के बाद पहली बार गोरखपुर की सभी 9 सीटे बीजेपी जीती।गोरखपुर मंडल की 28 में से 27 सीटों पर भाजपा को जीत मिली।होलिका-हिरण्यकश्यप किसी न किसी रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करते है।लेकिन भक्त पहलाद और नरसिंह भगवान भी समाज में उपस्थित रहते है।हिरण्यकश्यप ने भी ईश्वरीय और राष्ट्रवाद की सत्ता को चुनौती दी थी।पहलाद की तरह हमें अपने पथ से विचलित नही होना है।विधानसभा चुनाव में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी विजयी हुए है।कोरोना काल मे अपने प्रियजनों को खोने वाले के प्रति हमारी संवेदना है।भारत ने 180 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगवाने का काम किया।महामारी सदैव अपने साथ भुखमरी लेकर आई है।लेकिन हमारी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।हमने भोजन उपलब्ध कराकर कोई उपकार नही सिर्फ अपना दायित्व निभाया।जोश के साथ होश नही खोना है।शालीनता के साथ पर्व और त्यौहार को मनाना है।कुछ लोग रंग नही खेलना चाहते इसलिये किसी पर जबरन रंग न डाले।पेंट या केमिकल रंगों के बजाय अबीर-गुलाल जैसे अच्छे रंगों के साथ खेले होली।आप सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं।सीएम योगी ने की भगवान नरसिंह की आरती।



























Comments