मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कन्नौज निवासी सेना के जवान श्री कुलदीप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
जनपत की खबर Mar 18, 2022 at 09:17 PM , 380दिवंगत सैनिक के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा
सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत सैनिक श्री कुलदीप के नाम पर करने की भी घोषणा
प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी
लखनऊ: 18 मार्च, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कन्नौज निवासी, सेना के जवान श्री कुलदीप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत सैनिक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत सैनिक श्री कुलदीप के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत श्री कुलदीप के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।































Comments