ड्रोन technology की ट्रेनिंग संपन्न हुई

जनपत की खबर , 361

लखनऊ। राजकीय ITI अलीगंज  एवम् राजकीय ITI मोहनलालगंज में HCL फाउन्डेशन के सहयोग से कल ड्रोन technology की ट्रेनिंग संपन्न हुई ।ये ट्रेनिंग दो चरणों में संपन्न हुई पहला चरण अलीगंज आईटीआई में जो कि 2 मार्च से 8 मार्च तक चली और दूसरा चरण आईटीआई मोहनलालगंज में 9 मार्च से 15 मार्च तक दी गई ।
इस ट्रेनिंग में कुल 9  इस्ट्रक्टर्स्ट
और 24 बालिकाओं ने भाग लिया ।यह ट्रेनिंग एचसीएल फाउंडेशन के समर्थन से ग्रे सिम लेर्निंग फाउन्डेशन द्वारा आयोजित की गई ।  
इसमें ड्रोन असेंबल , रिपेयर , ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग प्रदान कि गई । ड्रोन technology में रोजगार के अवसर ,स्वरोजगार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।ये ट्रेनिंग प्रेडूलिव लैब्स कंपनी द्वारा दी गई। 
ट्रेनिंग समाप्ति के पश्चात 2 प्रशिक्षार्थी को इंटर्नशिप के लिए चयनित भी किया गया ।
एचसीएल फाउंडेशन समर्थित ,स्किल रथ और आईटीआई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में आगे भी ऐसी नई तकनीक जैसे आईओटी ,3d प्रिंटर ,इलेक्ट्रिक व्हीकल आदि की ट्रेनिंग आईटीआई में आयोजित की जाएगी ।

Related Articles

Comments

Back to Top