*थाना सेक्टर-113 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड के सम्बन्ध के-*

अन्य खबरे , 336

*गौतमबुद्धनगर पुलिस*

* थाना सेक्टर-113 पुलिस और बदमाशों के बीच थाना क्षेत्र के एफएनजी रोड के सामने पुस्ता रोड के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण 01 अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम चंदनपुर थाना सहसवान, बदायूं को घायल अवस्था में और 01 अन्य अभियुक्त ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बक्सर थाना सहसवान, बदायूं को कोबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा, 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किये गये है। अभियुक्तों द्वारा अपने 02 अन्य के साथ मिलकर दिनांक 03/03/2022 को शराब के ठेके के पास ई-रिक्शा चुराया गया था। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद बदांयू में लूट व चोरी के कई मुकदमें दर्ज है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top