*प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षाएं दिनांक 26 मार्च से 21 अप्रैल 2022 तक 19 कार्य दिवसों में होंगी सम्पन्न*

जनपत की खबर , 409

*उ0प्र0 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, द्वारा आयोजित वर्ष 2022 की प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षाएं दिनांक 26 मार्च से*

     लखनऊ, 09 मार्च 2022


      उ0प्र0 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, द्वारा आयोजित वर्ष 2022 की प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षाएं दिनांक 26 मार्च से 21 अप्रैल 2022 तक 19 कार्य दिवसों में सम्पन्न करायी जाएगी।
     सचिव, उ0प्र0 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, श्री राधाकृष्ण तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में जनपद की भौगोलिक स्थिति एवं छात्र/छात्राओं की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गये हैं, जिनमें प्रसंगागत परीक्षाएं सम्पन्न करायी जायेंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top