कानपुर रोड पर चैकिंग के दौरान पकड़े NRHM के डिप्टी डायरेक्टर की गाड़ी में 1.5 करोड़ कैश
हेडलाइंस Mar 05, 2022 at 10:17 AM , 325लखनऊ।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के डिप्टी डायरेक्टर डीपी सिंह की गाड़ी में करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक डीपी सिंह सफेद स्विफ्ट कार से कानपुर जा रहे थे. फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
हिरासत में लेने के बाद डिप्टी डायरेक्टर डीपी सिंह को सरोजनीनगर थाने ले जाया गया. जहां उनसे पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जांच पड़ताल में जुट गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर रोड पर चैकिंग के दौरान डिप्टी डायरेक्टर डीपी सिंह की कार की भी जांच की गई. इस दौरान उनकी गाड़ी से करीब डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए गए. पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी।



























Comments