आठवीं बार रामपाल वर्मा का किला भेद पाएंगे प्रत्याशी या फिर शांत बैठा मतदाता पुनः बना देगा विधायक

अन्य खबरे , 344

सूरज मिश्रा

हरदोई। 160 बालामऊ विधानसभा में लगातार विधायक रामपाल वर्मा कई बार दल बदल कर विधायक चुने जाते रहे हैं तथा कई दलों की सरकारों में मंत्री का दर्जा भी हासिल कर चुके हैं विधायक रामपाल वर्मा मृदुभाषी एवं शांत प्रिय सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और क्षेत्र में सभी जातियों एवं धर्मों में मजबूत पकड़ भी बनाए हुए हैं जिसके कारण लगातार इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाते रहे हैं लेकिन इस बार रामपाल वर्मा के विरोध में एक ही बिरादरी से दो अन्य पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं जिसका प्रभाव मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाएगा यह तो 10 मार्च को ही तय होगा फिलहाल बालामऊ विधानसभा क्षेत्र का मतदाता शांति पूर्वक बैठा हुआ है मतदाताओं की शांति प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा रही है वही इससे किसी भी प्रत्याशी की रास्ता साफ नहीं दिखाई दे रही है क्या शांत बैठा मतदाता विधानसभा में परिवर्तन कर देगा या फिर पुनः विधायक रामपाल वर्मा को विधायक बना देगा

  वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी रामपाल वर्मा मैदान में है, जोकि 07 बार विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके है, भाजपा ने फिर एक बार रामपाल वर्मा पर दांव खेला है, बालामऊ क्षेत्र में जर्ज़र सड़क व आवारा गौवंश बड़ा मुद्दा है, जिसका समाधान करने में विधायक काफी पीछे रहे है, इससे विधायक रामपाल वर्मा की 08वीं बार विधानसभा पहुंचने में काफी मुश्किलें खड़ी हो रही है, हालांकि ग्रामीणों की माने तो विधायक काफी मृदुभाषी व सज्जन है, इसलिए शांत बैठी जनता का मूड देखो किस बात से किस प्रत्याशी पर रीझता है।
बसपा से तिलक चंद्र पासी बालामऊ विधानसभा से चुनाव मैदान में है, विधानसभा क्षेत्र में काफी मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे है, हालांकि बसपा के कैडर व पासी वोट के सहारे नैया पार लगाने की जुगत में है, लेकिन बसपा प्रत्याशी के लिए विधानसभा पहुंचने की राह आसान नहीं है।
सपा से रामबली वर्मा बालामऊ विधानसभा से चुनाव मैदान में है, यादव,मुस्लिम व पासी वोट के सहारे विधानसभा पहुंचने की जुगत में है, लेकिन जनता में डमी व पैराशूट से उतारे गये प्रत्याशी की इमेज बन चुकी है, जिसे हटाने में वह कामयाब होते नहीं दिख पा रहे है, क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनता के बीच भी कम ही दिखते है, जिससे रामबली वर्मा का विधानसभा पहुंचना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
कांग्रेस से  सुरेंद्र कुमार बालामऊ विधानसभा से मैदान में है, क्षेत्रवासियों में सुरेन्द्र के काफी मजबूती से चुनाव लड़ने की चर्चा है, सूत्रों के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र की जनता का चुनाव में समर्थन भी मिल रहा है, जनता के बीच पहुंचने पर लोग सुनने के लिए भी जुट रहे है, लेकिन विधानसभा पहुंचने में काफी रोड़ा अटकता नजर आ रहा है।
बालामऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता के मुताबिक कई बार विधायक बनने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने कार्य नहीं किया है, और किसी दूसरे प्रत्याशी को जिताने के बारे में जनता चुप्पी साधती नजर आ रही है, हालांकि ये शांत मतदाता किसको अपने क्षेत्र का विधायक चुनता है, ये तो आने वाले 10 मार्च ही बताएगा, ये शांत बैठा मतदाता प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ाने का काम जरुर कर रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top