चुनाव प्रचार में निकले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश से मांगा जवाब
जनपत की खबर Feb 10, 2022 at 12:47 PM , 419अयोध्या।गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थन में वोट मांगने के लिए पहुंचे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं गोंडा की बेटी के लिए वोट मांगने आया हूं। इस दौरान समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज एक तरफ राष्ट्रवाद है। तो दूसरी तरफ आतंकियों के मुकदमे वापस लेने वाले लोग है।दरअसल जनपद के पांचों विधानसभाओं मैं प्रचार प्रसार के लिए अब भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे को मैदान में उतार दिया है। पूर्व में जहां राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे विनय कटियार लोगों से समर्थन मांग रहे हैं तो वहीं अब पड़ोसी जनपद गोंडा की सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। इसको लेकर अयोध्या विधानसभा के सनेथू, मिल्कीपुर विधानसभा के खंडासा व गोसाईगंज के तारुन क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरा किया है।इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर आरोप लगाए हैं उन्होंने अखिलेश सरकार पर सवाल उठाया है कि उनकी सरकार में आतंकियों से मुकदमे हटाये गए। तो वहीं बिना नाम लिए कहा कि हमारे यहां के एक पूर्व मुख्यमंत्री अपने वोट बैंक के लालच में पड़ोसी देश जो आतंकवाद को बढ़ाने वाले कार्य करता है। उनको डर है अगर उसका नाम लेंगे तो उनका वोट बैंक खिसक जायेगा। तो वही बृजभूषण सिंह ने कहा कि 1930 में लखनऊ के अधिवेशन में जिन्ना ने कहा था कि हिंदू मुस्लिम एक साथ नहीं रह सकते किंतु मोदी जी ने यह करके दिखाया कि जो सुविधाएं हिंदुओं को दी वही सुविधाएं मुसलमानों को भी दी, उनमें आपस में कोई भेदभाव नहीं किया आवास ,शौचालय, बिजली, राशन की सुविधा ,रसभी गरीबों को दिया गया। अगर हिंदुओं का इतिहास देखा जाए तो सतयुग त्रेता द्वापर के बाद कलयुग में भी 5000 वर्ष बीत चुका है लेकिन पूरे विश्व में मुस्लिमों के 57 देश है लेकिन कोई भी एक देश ऐसा नहीं जिसमें हिंदू के नाम से है केवल एक नेपाल देश था उस पर भी चीन का की कुदृष्टि पड़ गयी है।































Comments