बेल्थरा रोड में भू- माफिया के हुसले बुलंद तहसील के सामने पत्रकार को दौडा के मारने का किया प्रयास उभाव पुलिस की तत्परता से पत्रकार की बची जान

जनपत की खबर , 725

उभांव थाना क्षेत्र के स्थानीय बस स्टेशन के समीप एक विवादित भूमि के मामले को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर धमकाने व मारने की नीयत से दौड़ाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन ज्ञात व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध भादवि की धारा 147/352/504/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव, हाल मुकाम मऊ जनपद के मुंशीपुरा निवासी मु0 अरशद पत्रकार ने शनिवार की रात पुलिस को एक तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेल्थरारोड बस स्टेशन के पास उनकी एक भूमि है। जिसको लेकर उसका विपक्षियों से विवाद चल रहा है। शनिवार की देर शाम भूमि सम्बंधित कुछ शिकायत मिलने पर वह अपने पिता मो0 अली के साथ उक्त भूमि को देखने पहुंचा। बाद में वह अपने पिता के साथ एसडीएम से मिलने उनके आवास के पास पहुंचा। आरोप है कि उसी समय विपक्षीगण द्वारा उसके कार के पास पहुंच कर उसके पिता को धमकाते हुए उसका शीशा तोड़ने का प्रयास किया जाने लगा। इस दौरान जब वह वहां पहुंचा तो विपक्षी उसे मारने के लिए दौड़ा लिए। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान वह एसडीएम आवास की तरफ भागकर किसी तरह अपनी जान बचाया। पीड़ित द्वारा इस मामले में उभांव पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने तीन ज्ञात व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल को दे दी गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top