मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी अपराधियों के 05 शस्त्र लाइसेंस निरस्त-
जनपत की खबर Aug 18, 2020 at 06:58 PM , 408मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी अपराधियों के 05 शस्त्र लाइसेंस निरस्त-
मन्ना सिंह हत्या काण्ड में मुख्तार अंसारी के साथ सहअभियुक्त रजनीश सिंह उर्फ सूर्यनाथ सिंह निवासी परदहा थाना कोतवाली, मऊ, का शस्त्र लाइसेंस दिनांक 10.08.2020 को निरस्त।
डी-60 गैंग लीडर अंकुर राय से सम्बन्धित प्रवीण कुमार राय पुत्र राम अजोर राय के 02 शस्त्र लाइसेंस एस0बी0बी0एल व एनपीबी रिवाल्वर 07.08.2020 को निरस्त।
डी-60 गैंग लीडर अंकुर राय के परिजन गिरिजा राय पत्नी स्व0 राम दरश राय निवासीगण सहरोज, थाना कोपागंज, जनपद मऊ का एक शस्त्र लाइसेंस दिनांक 07.08.2020 को निरस्त।
अवैध वसूली गैंग के मान्धाता शुक्ला पुत्र स्व0 सुरेश शुक्ला का शस्त्र लाइसेंस 13.08.2020 को निरस्त।
इस प्रकार अब तक कुल 20 शस्त्र लाइसेंस निलम्बित हो चुके हैं, जो सभी थाने पर जमा कराए जा चुके हैं व इनमे से 13 निरस्त हो चुके हैं।































Comments