आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक व निजी स्थानों से अब तक कुल 59,92,637 प्रचार सामग्री हटायी गयी

जनपत की खबर , 377

अब तक 13.10 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 6,07,478 लीटर मदिरा एवं लगभग 24.65 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 6749 किग्रा ड्रग्स जब्त

अब तक 15.58 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद

अब तक 7,36,693 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये

384 लाइसेन्स जब्त एवं 1047 लाइसेन्स निरस्त

सीआरपीसी के तहत 25,65,109 लोग पाबन्द

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं 
में 366 एफआईआर दर्ज
लखनऊ: दिनांक: 25 जनवरी, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 59,92,637 प्रचार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 44,89,626 एवं निजी स्थानों से 15,03,011 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 3,23,868 पोस्टर के 20,19,621 बैनर के 14,22,343 तथा 7,23,794 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 1,46,357 पोस्टर के 6,68,198 बैनर के 4,24,028 तथा 2,64,428 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।
       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 7,36,693 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 384 लाइसेन्स जब्त किये गये तथा 1047 लाइसेन्स को निरस्त किया गया है। इसी प्रकार सी0आर0पी0सी0 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 25,65,109 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 366 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 24 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 5779 शस्त्र, 6043 कारतूस, 214 विस्फोटक एवं 147 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 98 फैक्ट्रियों को सीज किया गया।
       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 
13.10 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 6,07,478 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 15.58 करोड़ रूपये का कैश बरामद किया गया है, जिसमें से लगभग 5.93 करोड़ रुपये का कैश आज बरामद किया गया है। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक लगभग 
24.65 करोड़ रूपये मूल्य का 6749 कि0ग्रा0 ड्रग्स जब्त किया गया है, जिसमें से 
5.45 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 23.77 किग्रा0 ड्रग्स आज जब्त किया गया। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अब तक 69.66 लाख रुपये मूल्य की 42.922 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं भी बरामद की गयी हैं।
------------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top