चौथे चरण के मतदान हेतु 09 जिलों की 59 विधान सभा सीटों के लिए 27 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

जनपत की खबर , 440

प्रत्याशी को सुविधा वेब पोर्टल suvidha.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

 

कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं

 

चौथे चरण में कुल 2,12,90,564 मतदाता

लखनऊ: दिनांक: 25 जनवरी, 2022

 

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, शान्तिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान के लिये चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए चौथे चरण के मतदान हेतु 27 जनवरी, 2022 (गुरूवार) को अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जायेगी। इसके साथ ही चौथे चरण के 09 जिलों में पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा एवं फतेहपुर की 59 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। चौथे चरण की 59 विधान सभा सीटों मंे 16 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत 05 जनवरी, 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार चौथे चरण में कुल 2,12,90,564 (दो करोड़ बारह लाख नब्बे हजार पांच सौ चाैंसठ) मतदाता हैं। इसमें 1,14,03,306 पुरूष मतदाता, 98,86,286 महिला मतदाता तथा 972 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के नामांकन की अन्तिम तिथि 03 फरवरी, 2022 (गुरूवार) है। नामांकन की जॉच 04 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) को की जायेगी तथा 07 फरवरी, 2022 (सोमवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी 2022 (बुधवार) को सम्पन्न होगा तथा 10 मार्च, 2022 (गुरूवार) को मतगणना होगी। 

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी को चौथे चरण की जिन 59 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी, इसमें (127) पीलीभीत, (128) बरखेड़ा, (129) पूरनपुर (अ0जा0), (130) बीसलपुर, (137) पलिया, (138) निघासन, (139) गोला गोकरननाथ, (140) श्रीनगर (अ0जा0), (141) धौरहरा, (142) लखीमपुर, (143) कस्ता (अ0जा0), (144) मोहम्मदी,  (145) महोली, (146) सीतापुर, (147) हरगांव (अ0जा0), (148) लहरपुर, (149) बिसवां, (150) सेवता, (151) महमूदाबाद, (152) सिधौली (अ0जा0), (153) मिश्रिख (अ0जा0), (154) सवायजपुर, (155) शाहाबाद, (156) हरदोई, (157)  गोपामऊ (अ0जा0), (158) साण्डी (अ0जा0), (159)  बिलग्राम-मल्लांवा, (160) बालामऊ (अ0जा0), (161) सण्डीला, (162) बांगरमऊ, (163) सफीपुर (अ0जा0), (164) मोहन (अ0जा0), (165) उन्नाव, (166) भगवन्तनगर, (167) पुरवा, (168) मलिहाबाद (अ0जा0), (169) बक्शी का तालाब, (170) सरोजनीनगर, (171) लखनऊ पश्चिम, (172) लखनऊ उत्तर, (173) लखनऊ पूर्व, (174) लखनऊ मध्य, (175) लखनऊ कैन्टोनमेंट, (176) मोहनलालगंज (अ0जा0), (177) बछरांवा (अ0जा0), (179) हरचन्दपुर, (180) रायबरेली, (182) सरेनी, (183) ऊंचाहार, (232) तिंदवारी, (233) बबेरू, (234) नरैनी  (अ0जा0), (235) बांदा, (238) जहानाबाद, (239) बिन्दकी, (240) फतेहपुर, (241) अयाहशाह, (242) हुसैनगंज एवं (243) खागा (अ0जा0) विधान सभा सीट शामिल हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल suvidha.eci.gov.in  के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के दृृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जायेगी। 

-----------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top