'युवा और एच आई वी उन्मूलन मे उनका दायित्व' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
जनपत की खबर Jan 12, 2022 at 09:50 PM , 347लखनऊ।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा एच आई वी aids जनजागृति हेतु विभिन्न कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किए ।
सोसाइटी द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ मिलकर 'युवा और एच आई वी उन्मूलन मे उनका दायित्व' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के 150 से अधिक विद्यार्थियो को सोसाइटी अधिकारियों द्वारा संबोधित करते हुए जनकल्याण हेतु आगे आने तथा एच आई वी उन्मूलन के प्रयासों मे सहयोग की अपील की गई।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना
तथा रेड रिबन क्लब द्वारा इस अवसर पर एक संगोष्ठी तथा कवि सम्मेलन आहूत की गई। संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।
सोसाइटी स्तर से इस कार्यक्रम मे श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अनुज दीक्षित तथा संजय मिश्रा ने अपना संबोधन दिया। इस क्रम मे बी एच यू स्वयंसेवकों द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपना काव्यपाठ किया और दिवस विशेष से संबंधित संदेश दिये।
NSS यूनिट CCS कॉलेज इटावा द्वारा भी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व मे और सोसाइटी अधिकारियों की उपस्थिति मे संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का संचालन श्री नीरज जी, red ribbon क्लब कार्यक्रम अधिकारी द्वारा संचालन किया गया। इस मौके पर सोसाइटी अधिकारियों द्वारा एच आई वी आदि संबंधित विषयों पर बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिये गए।































Comments