अवैध तमन्चा व अवैध जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अन्य खबरे , 317

श्रावस्ती।जनपद पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी इकौना महेन्द्र पाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी मय थाना हमराही टीम द्वारा को क्षेत्र में अवैध मदिरा निर्माण की चेकिंग हेतु व तलाश संदिग्ध व्यक्ति /वस्तु व तलाश वांछित अपराधी/वारण्टी व रोकथाम हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि अन्धरपुरवा मोड़ के पास से अभियुक्त गभधल्ले उर्फ धर्मपाल पुत्र छोटेलाल ग्राम कोटवा निवासी दहावरकला थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को 01 अदद देशी अवैध तमन्चा व 02 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना इकौना पर मु0अ0सं0 0007/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में  पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी की टीम मे प्रभारी निरीक्षक तिवारी उ0नि0 धर्मराज,उ0नि0 अमित कुमार सिंह, का0 अनुज यादव. का0 मनीष कुमार।

Related Articles

Comments

Back to Top