पात्रता के आधार पर शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन कराने का दिया निर्देश।
अन्य खबरे Jan 12, 2022 at 07:16 PM , 294सचिव/नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना एवं संयुक्त जिला अस्पताल में कोविड-19 से बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण का लिया जायजा।
कोविड-19 के नये वैरियंट ओमिक्रोन से बचाव हेतु टीकाकरण है जरूरी-सचिव/नोडल अधिकारी।
श्रावस्ती। सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग, उ0प्र0/जिले के नोडल अधिकारी एस०वी०एस० रंगाराव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। तथा टीकाकरण टीम में शामिल चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को पात्रता के आधार पर शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिये।
तदोपरान्त सचिव/नोडल अधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बने कोविड-19 वैक्सीनेशन सेन्टर पर चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने कहा कि कोविड-19 के नये वैरियंट ओमिक्रोन की रोकथाम हेतु दिए गए आदेशों का कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि कोरोना के संक्रमित मरीज किसी भी दशा में बढ़ने न पावे, और जनपद को कोरोना बीमारी से मुक्ति मिल सके। उन्होने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 15-18 वर्ष के बच्चों एवं उससे अधिक उम्र के लोग अपना वैक्सीनेशन अवश्य करायें, क्योंकि वैक्सीनेशन से ही इस महामारी से सुरक्षा मिल सकती है। उन्होने कहा कि यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है, इसे लगवाने से कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता है। उन्होने कहा कि इस बीमारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिग अपनाकर और अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है तथा अपने आस-पड़ोस लोगो को भी इसके इस्तेमाल हेतु प्रेरित करे।
इस दौरान उन्होने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होने जच्चा-बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया की अस्पताल में भर्ती मरीजों को कोविड-19 नियमों का पालन अवश्य करायें एवं गर्भवती महिलाओं को खान-पान, दवा-इलाज, टीकाकरण आदि में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0जेता सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मुकेश मातन हेलिया, डा0 एन0एन0 पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)




















Comments