कोविड-19 से लड़ने हेतु अधिक से अधिक करायें टीकाकरण जनपदवासी-जिलाधिकारी।
अन्य खबरे Jan 11, 2022 at 05:08 PM , 336कोविड-19 से सहायता हेतु जनपद में कोविड कन्ट्रोलरूम संचालित।
श्रावस्ती। कोविड-19 के मद्देनजर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओम्रिकोन को देखते हुए टीकाकरण से अभी तक वंचित जनपदवासी अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिए सभी लोग अपना एवं अपने परिवार के 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का भी अधिक से अधिक संख्या में शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें और सुरक्षित रहे। उन्होने सभी जनपद वासियों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और बेवजह घरों से बाहर न निकले।
यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो अपने नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड की जांच अवश्य करायें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि इस जिले के मूल निवासी जो बाहर रहकर नौकरी, रोजी-रोजगार करते है, वे अपने घर आते है तो अपने नजदीक के सी0एच0सी0/पी0एच0सी पर कोविड-19 की जांच करायें, जांच के दौरान यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो वे अपने घर जाएं और यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है और वे अस्वस्थ्य महसूस कर रहें है तो वे दवा लेकर ही घर जाएं और स्वस्थ्य होने तक एकान्तवास अवश्य करें, ताकि किसी भी दशा में संक्रमण न फैलने पावे।
जिलाधिकारी ने बताया है कि पुनः कलेक्ट्रेट स्थित आई0सी0सी0सी0 (एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर) जो पूर्व से ही संचालित है, का संचालन प्रारम्भ करा दिया गया है, जिसका नंबर 9454417485, 9454417486, 9044047486, 9044287486, 8960148147, 8960498147 8176978147 एवं 9151588147 है, जो 24ग7 पैटर्न पर संचालित है, किसी प्रकार की समस्या होने पर फोन कर बता सकते है, निश्चित ही उन समस्याओं का निदान कराया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी तरीके से आपके उचित इलाज, मदद और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 भार्गव ने बताया है कि जनपद में कुल 06 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं। जिसमें से 01 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है तथा 05 ऐक्टिव केस है।






_page-0001.jpg)




















Comments