उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए दिलायी शपथ।

अन्य खबरे , 322

श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिले में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए तमाम जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तहसील सभागार इकौना में उपजिलाधिकारी ने उपस्थित सभी कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं  को मतदान करने हेतु शपथ दिलायी गई।

       इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने सम्बोधन में उपजिलाधिकारी आर0 पी0 चौधरी ने कहा कि सभी मतदाताओं को गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि भारत एक गणतांत्रिक देश है, एक गणतांत्रिक देश में सबसे अहम होता है चुनाव और मत देना। गणतंत्र एक यज्ञ की तरह होता है, जिसमें मतों यानि वोटों की आहुति बेहद अहम मानी जाती है। यहां एक वोट भी सरकार और सत्ता बदलने के लिए काफी होता है। इसलिए मतदाताओं को बिना प्रलोभन के लोकतंत्र की मजबूती के लिए सही प्रत्याशियों को वोट देने के लिए अपने विवेक से निर्णय लेकर मतदान करना चाहिए।
 जागरूकता कार्यक्रम  के दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी को मतदान करने हेतु शपथ दिलाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने शपथ दोहराते हुए कहा कि ’’हम  भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखगें तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top