विधानसभाचुनाव की तैयारियों क़ो लेकर एसपी ने कई विद्यालयों का भ्रमण कर जायजा लिया
अन्य खबरे Jan 11, 2022 at 05:07 PM , 381श्रावस्ती। जनपद मे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2021 की तैयारियों के दृष्टिगत महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती, चौधरी रामबिहारी बौद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती, जेतवन इंटर कॉलेज श्रावस्ती आदि का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं/ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य से वार्तालाप किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जनपद में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की कंपनियों का व्यवस्थापन होना है, उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए विद्यालयों का भ्रमण किया जा रहा है।
साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-2 क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन किया जा जा रहा है।






_page-0001.jpg)




















Comments