बिना अनुमति के निर्वाचन प्रकिया से जुड़े अधिकारी नही छोड़ेंगे मुख्यालय-जिला निर्वाचन अधिकारी।
जनपत की खबर Jan 11, 2022 at 05:05 PM , 338श्रावस्ती। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 08 जनवरी, 2022 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।इसलिए निर्वाचन प्रकिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर कदापि नहीं जाएंगे। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा आदेशों का उल्लंघन करते पाया गया तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।































Comments