अपर मुख्य सचिव, गृह से भारतीय पुलिस सेवा 2019-20 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के 10 अधिकारियो ने की भेंट

जनपत की खबर , 360

श्री अवस्थी ने आई0पी0एस0 अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए साझा किये अपने अनुभव

प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी पूर्ण मनोयोग से करे अपने कर्तव्यों का निर्वहन- श्री अवनीश कुमार अवस्थी

लखनऊः 10 जनवरी, 2022
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी से आज उत्तर प्रदेश कैडर (73 वें आरआर, वर्ष 2019-20 बैच) के 10 प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों ने लोकभवन स्थित सभागार कक्ष में मुलाकात की। श्री अवस्थी ने नये आई0पी0एस0 प्रशिक्षुओं को अपने अनुभव साझा करते हुए शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने व महिलाओं एवं जन सामान्य आदि को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के तरीको की जानकारी दी।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों से कहा कि उत्तर प्रदेश एक विशाल एवं सुंदर प्रदेश है। आप लोगो को इस प्रदेश में सीधे जनता से जुड़कर काम करने का अवसर मिला है। श्री अवस्थी ने प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी जन आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने मंे सफल हो। उन्हांेने अधिकारियों से यह भी कहा कि पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए जन मानस का विश्वास प्राप्त करे।
उल्लेखनीय है कि अपर मुख्य सचिव, गृह से मिलने आये प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी- सर्वश्री शक्ति मोहन अवस्थी, मानुष पारिक, पाटिल निमिष दशरथ, अमित कुमावत, आयुष विक्रम सिंह, चिराग जैन, पुनीत द्विवेदी, सुश्री शिवा सिंह, सुश्री अनुकृति शर्मा व सुश्री श्रुति श्रीवास्तव है।

--------

Related Articles

Comments

Back to Top