थाना कृष्णा नगर में नहीं लिखते हैं बिजली मीटर चोरी होने की रिपोर्ट
अन्य खबरे Jan 10, 2022 at 09:08 PM , 560लखनऊ। जहां कानून ये कहता है कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए.. वहीं थाना कृष्णा नगर में नहीं लिखी जाती है सरकारी स्कूल के बिजली के मीटर चोरी होने की रिपोर्ट ..थाना कृष्णा नगर में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार राय जी रिपोर्ट लिखाने वाले सरकारी कर्मचारी को डांट कर देते हैं भगा। मामला थाना कृष्णा नगर के क्षेत्र के सरकारी स्कूल अली नगर सुनहरा का है। जहां का असमाजिक तत्वों द्वारा बिजली का मीटर चोरी कर लिया जाता है.. जब इसकी शिकायत लेकर वहां के शिक्षक थाना कृष्णा नगर पहुंचे तो शिकायत नहीं ली गई। बल्कि क्षेत्रधिकारी आलोक राय और वहां मौजूद एक अन्य सिपाही ने शिक्षक से अभद्रता करते हुए उन्हें भगा दिया। कहा बिजली मीटर चोरी की रिपोर्ट यहां दर्ज नहीं की जाएगी.. जब शिक्षक नें पूछा सर आप बता दे.. मैं क्या करूं तो कहा खुद जाकर ढूंढने का प्रयास करो..ज्यादा दिमाग खराब मत करो... जिसकी सूचना शिक्षक ने अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी को तुरंत दी।..मगर फिर भी थाने में विद्यालय की शिकायत दर्ज नहीं की गई..। अब जब एक सरकारी विद्यालय में हुई विद्युत मीटर चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा ये सोचने का विषय है।






_page-0001.jpg)




















Comments