पांच राज्यों में बज गई चुनावी रणभेरी विस. चुनाव की तारीखों का ऐलान
जनपत की खबर Jan 08, 2022 at 05:12 PM , 333लखनऊ। पांच राज्यों में बज गई चुनावी रणभेरी
विस. चुनाव की तारीखों का ऐलान
EC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई तारीख
5 राज्यों के 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव
2017 के मुकाबले 16 फीसदी पोलिंग बूथ बढ़े
सभी पोलिंग स्टेशनों पर होगी खास व्यवस्था
कोविड सेफ चुनाव कराना प्राथमिकता-CEC
दिव्यांगों और कोविड प्रभावितों के लिए पोस्टल बैलेट
UP में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार करेंगे वोटिंग
महिला मतदाताओं की संख्या भी 19 फीसदी ज्यादा बढ़ी
सभी कार्यक्रमों की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी
उम्मीदवार को आपराधिक रिकॉर्ड बताना जरुरी
KNOW YOUR CANDIDATE नाम से एप होगा
महिलाओं के लिए खास तौर पर मतदान केंद्र बनेंगे
पांच राज्यों के चुनाव में कुल 18.34 करोड़ मतदाता
11.4 लाख लड़कियां पहली बार वोटर बनीं
कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे
इस बार 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है. पिछले चुनाव की तुलना में 16 फीसदी बूथ बढ़ गए हैं. 1620 बूथ को महिला पोलिंगकर्मी मैनेज करेंगी. 900 आब्जर्बर चुनाव पर नजर रखेंगे. कोविड प्रभावित या कोविड संदिग्ध के घर वीडीओ टीम के साथ आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी वोट डलवा कर आएगी. इन्हें बैलेट पेपर से वोट डालने का अधिकार मिलेगा. अपराधिक पृष्ठ भूमि के उम्मीदवारों के लिए अखबार टीवी और मीडिया और वेबसाइट के होम पेज पर तीन बार अलग अलग चरणों पर जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. जनता को पता चले कि उनके उम्मीदवार कैसे हैं? संवेदनशील बूथों पर पूरे दिन वीडीओग्राफी होगी. पांचों राज्यों में एक लाख से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्ट होगा. ऑब्जर्वर भी ज्यादा संख्या में तैनात होंगे. इस बार चुनाव खर्च बढ़ाया गया है. राज्यों के दर्जे के मुताबिक विधायक उम्मीदवार 28 लाख से 40 लाख रुपए चुनाव में खर्च सकता है. सुविधा एप बनाया है. इसके जरिए राजनीतिक दल सीधे आयोग को संपर्क कर सकते हैं. C vigil एप जनभागीदारी के लिए बनाया गया है. जनता एमसीसी का कोई भी उल्लंघन का वीडीओ, ऑडियो या सबूत अपलोड कर सकते हैं. शिकायतकर्ता के नाम पते की गोपनीयता के साथ कार्रवाई होगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का बयान
5 राज्यों में 7 चरणों में चुनाव होंगे
10 फरवरी को यूपी में पहले चरण का चुनाव
14 जनवरी को यूपी में पहला नामांकन
यूपी में 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान
यूपी में 28 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान।































Comments