*बच्चो के टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्थाओ के सत्यापन के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश लगातार फील्ड पर*
जनपत की खबर Jan 08, 2022 at 03:25 PM , 339*जनपद लखनऊ में चल रहा बच्चो के टीकाकरण का अभियान*
*अचानक पहुँचे सेंट फ्रांसेस, कथेड्रल व लमार्ट गर्ल्स स्थित टीकाकरण केंद्र लिया व्यवस्थाओ का जायज़ा*
*टीकाकरण कराने आए हुए बच्चों से किया संवाद और किया उनका उत्साहवर्धन*
*जनपद में 216 साइट्स व 141 स्कूलों कुल 357 साइट्स पर चल रहा टीकाकरण*
*हॉस्पिटलों व स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ स्कूलों में भी बनाए गए बच्चो के टीकाकरण के कैम्प-जिलाधिकारी*
*टीकाकरण को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को भी किया जाएगा टीकाकरण का आयोजन*
*जिलाधिकारी की जनपद वासियो से अपील, जिन लोगो ने अभी तक टीकाकरण नही कराया कल अधिक से अधिक संख्या में कराए टीकाकरण, खुद को एवं बच्चो को टिका लगवाकर करे सुरक्षित*
*वैक्सीन सेंटरों पर लोगों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं*
8 दिसम्बर 2022, लखनऊ।
जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ज़िला प्रशासन लखनऊ द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि आज जनपद में लगभग 216 साइट्स और 141 स्कूलों सहित कुल 357 साइट्स पर टीकाकरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि टीकाकरण को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से आप रविवार को भी टीकाकरण कराया जाएगा।
आज जिलाधिकारी द्वारा बच्चो के टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्थाओ के सत्यापन के उद्देश्य से सेंट फ्रांसेस हज़रतगंज, कथेड्रल हज़रतगंज व लमार्ट गर्ल्स स्थित टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा टीकाकरण कराने आए हुई बच्चो से संवाद किया गया और उनका उत्साहवर्धन भी किया गया । बच्चो द्वारा बताया गया कि उसको टीकाकरण करने में कोई समस्या नही हुई।
जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि किसी को भी वैक्सिनेशन के सम्बंध में कोई भी असुविधा न होने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और खुले स्थानों पर टेंट आदि लगाकर शेड की व्यवस्था कराना सुनिश्चित कराया जाए। पोर्टेबल मशीनों द्वारा निरन्तर सेनेटाइज़ेशन किया जाए साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन होते हुए वैक्सिनेशन कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड से बचाव का सिर्फ एक ही हथियार है वह है टीकाकरण।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस महाभियान में शामिल होकर अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करें।































Comments