श्रावस्ती एसपी ने ली गई परेड की सलामी कर किया निरीक्षण

हेडलाइंस , 358

श्रावस्ती। जनपद मे पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। समस्त कर्मचारी बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

 

  इसके उपरान्त क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक कर, डीसीआर, बैरिक, शौचालय का निरीक्षण किये तथा साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया गया तथा गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमाण्डरो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । 

Related Articles

Comments

Back to Top