मास्टर ट्रेनरगण बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेकर मतदान के दौरान लगने वाले कर्मिकों को करेंगें प्रशिक्षित-मुख्य विकास अधिकारी।
अन्य खबरे Jan 07, 2022 at 05:35 PM , 420श्रावस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर क्रमशः जिला बचत अधिकारी राम प्रसाद एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनौवर अली द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनरों को ई0वी0एम0/वी0वी0पैट का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मशीनों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व पत्रों का अवलोकन भी करते रहें। साथ ही साथ वी0वी0पैट0 के नॉब को सफ़र के समय क्षैतिज और वोटिंग के दौरान लम्बवत करना है। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात वी0वी0पैट की बैटरी निकाल लेंगे और इसे संग्रहण स्थल पर जमा करेंगे।
उन्होने बताया कि मॉकपोल कराने के बाद कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य करें तथा वी0वी0पैट के ड्राप बाक्स में गिरी मॉकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करेंगे फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर से सील करेंगे। मास्टर ट्रेनर ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी0वी0पैट से व वी0वी0पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट किया जायेगा।
प्रशिक्षण में मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया तथा चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन, पीठासीन की डायरी, मतदान अभिकर्ता के फार्म, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की। पी.पी.टी. के माध्यम से प्रशिक्षण को सम्पन्न कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन रविन्द्र नाथ चतुर्वेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 जयइन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड अजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सहायक अभियंता जल निगम, निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक तुलसी रमण श्रीवास्तव, समस्त अधिकारी/कर्मचारी सहित तैनात किये गये समस्त मास्टर ट्रेनर गण उपस्थित रहे।



























Comments