भाकियू नेता फूलचंद के मामले में एफ आई आर दर्ज एक अभियुक्त गिरफ्तार

अन्य खबरे , 599

अयोध्या।भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव फूलचंद यादव को  जान से मार डालने की नियत से अपहरण करके बुरी तरह से मारपीट कर मृतक समझकर जंगल झाड़ी में फेंकने के मामले  मुकदमा अपराध संख्या 09/ 22 धारा 307, 364 भादवि थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या में हुआ दर्ज। अभियुक्त अभय सिंह गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त राज सिंह व उसके सहयोगी फरार।भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी।भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की आवश्यक पंचायत धरना स्थल/ तिकोनिया पार्क पर संपन्न हुई जिसमें फूलचंद यादव को बुरी तरह से मारने पीटने की घटना की निंदा की गई और अभिलंब अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा करने की मांग की गई और शंका व्यक्त की गई कि ट्रामा सेंटर में भी फूलचंद को खतरा व्याप्त है इस कारण से फूलचंद के बेड पर कम से कम एक सब इंस्पेक्टर व एक कांस्टेबल तैनात किया जाए।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि अपराधियों द्वारा फूलचंद यादव को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा गया है शरीर के कई अंग टूट गये है, हेड इंजरी व आंख भी क्षतिग्रस्त हुई है और मृतक समझ कर शरीर को छिपाया गया था फूलचंद यादव अभी भी ट्रामा सेंटर में बेहोश हैं। घटना गंभीर है जिसका अभिलंब खुलासा होना व अभियुक्तों का गिरफ्तार होना अति आवश्यक है।मंडल महासचिव श्री राम वर्मा, सूर्यनाथ वर्मा ,सुमन पांडे ,फरीद अहमद  शंकर पाल पांडे, भागीरथी वर्मा राम गनेश मौर्य, अजय यादव, राम अवधकिसान देवी प्रसाद वर्मा सहित सभी नेताओं ने एक स्वर से घोषणा की है कि यदि अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया जाता तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top