धान खरीद में अनियमितता व भ्रष्टाचार को लेकर भकियू ने किया जोरदार प्रदर्शन
अन्य खबरे Jan 07, 2022 at 05:38 PM , 471श्रावस्ती।धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता और भ्र्ष्टाचार की शिकायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
श्रावस्ती जनपद में संचालित धान क्रय केंद्रों पर सही से खरीददारी न होना, केंद्र संचालकों द्वारा मनमानी,भ्रष्टाचार सहित 6 विन्दुओं का संबोधित ज्ञापन प्रदर्शन करते हुए एडीएम को सौंपा। सोनवा स्टोर पर किसान यूनियन कार्यकर्ताओ द्वारा क्रय केंद्र को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था सूचना मिलने पर पहुंचे एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक को दिए गए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा है की क्रय केंद्रों पर जो सत्यापित फॉर्म जमा किये गए उन पर सही ढंग से कोई प्रमाणित सीरियल नंबरिंग की कॉपी किसानों को नही दिया गया जिससे किसान अपना धान समय पर नही तौला सके। शासन द्वारा टोकन जारी होने के बाद धान के तौल की जाने के लिए कहा गया है टोकन के बाद किसानों से बिना पैसा लिए धान का तौल नही किया गया बहाने में गोदाम खाली न होना, अधिक टोकन जारी होना आदि का बहाना करते रहे जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है खाद्य एवं विपणन विभाग का क्रय केंद्र कल्याणपुर में संचालित है जहां पर तुंगनाथ पुत्र नानबच्चा निवासी मनोहरापुर से क्रय केंद्र पर उपस्थित टोकन जनरेट करने वाले व्यक्ति द्वारा पैसे मांगा गया। जिसकी रिकॉर्डिंग उपलब्ध है जो सबूत के तौर पर पर्याप्त है जिसकी जांच कराकर एफआईआर करवाई जाए।



























Comments