सीमावर्ती राज्यों के सम्बन्धित अधिकारियों से अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए हुई वीडियों कान्फ्रेसिंग

जनपत की खबर , 388

नेपाल बार्डर व प्रदेश एवं सीमावर्ती राज्यों से जुड़ी सभी सीमाओं 
पर सघन अभियान चलाकर चेकिंग के निर्देश 


लखनऊः  07 जनवरी, 2022


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब व मादक पदार्थो की बिक्री पर कड़ाई से रोकथाम के प्रयास लगातार किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में गत् दिवस अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने लोक भवन स्थित सभागार कक्ष में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों के सम्बन्धित अधिकारियों यथा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड आदि से आपस में समन्वय बनाकर अवैध शराब व मादक पदर्थो की ब्रिकी की कड़ाई से रोकथाम हेतु संयुक्त प्रयास करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा नेपाल बार्डर व प्रदेश एवं सीमावर्ती राज्यों में प्रदेश के सम्बन्धित अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश भी प्रदान किये है।  

 अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने वीडियांे कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कहा है कि अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के व्यवसाय में संलिप्त व्यक्तियों को इससे होने वाली क्षति तथा दुष्परिणामों के बारे मंे स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों एवं स्थानीय पुलिस द्वारा बताया जाय और ऐसा कृत्य न करने के लिये उन्हंें प्रोत्साहित किया जाय, ताकि वह ऐसे दुष्कृत्य को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस आकर जीवन-यापन कर सकें। 

श्री अवस्थी ने वीडियांे कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सम्बन्धित अधिकारियों को यह निर्देश दिये है कि अवैध शराब के व्यापार में प्रत्यक्ष अथवा परोक्षतः संलिप्त पाये जाने पर व्यक्तियों के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य संकलित कर उनके विरूद्व उचित धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये। साथ ही अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व सघन अभियान चलाकर कठोरतम कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। 
अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह निर्देश भी दिये है कि अवैध शराब की तस्करी में पकड़े गये वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाय। संवेदनशील स्थानों/मार्गो पर स्थापित ढाबों पर अवैध शराब की खरीद-बिक्री रोकने हेतु समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग करायी जाय।  

वीडियांे कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के आबकारी व पुलिस विभाग को पूरी तरह सक्रिय रहते हुए समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसके अलावा प्रदेश से जुड़ी नेपाल, अंतरराज्यीय सीमाओं एवं सीमावर्ती राज्यों पर पैनी नजर रखने तथा प्रदेश में प्रवेश होने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करने के भी निर्देश दिये गये है।
---------

Related Articles

Comments

Back to Top